फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादानियों ने रक्तदान कर दी कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस पर मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन और रोटरी क्लब के तत्वावधान में जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी एमपी सिंह, एसपी रोहन पी बोत्रे और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. आनंद मिश्रा ने 11.15 बजे के करीब फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। तीन बजे तक पंजीकृत 45 में से 30 महादानियों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाधिकारी एमपी सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे जरूरतमंदों को जीवन दान मिलता है। इसमें अधिक से अधिक भाग लेकर पुण्य का भागी बना जा सकता है। एसपी रोहन पी बोत्रे ने कहा कि हरेक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। इससे शरीर में नये रक्त का संचार होता है। कारगिल दिवस पर रक्तदान करना शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आनंद मिश्रा ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति दो से तीन यूनिट रक्तदान कर सकता है। 18 से 65 वर्ष के बीच का स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद कर सकता है। शिविर में जिला अस्पताल के सीएमएस डा. राजेश सिंह, डा. नीरज समेत अन्य लोग मौजूद थे। इसके अलावा शिविर को संपन्न कराने में रोटरी क्लब के विशाल कुमार चौरसिया, ब्लड बैंक के कैंप प्रभारी साकेत सिंह, बृजेश कुमार, संस्तुति राय, नंदलाल दुबे, पूजा ने सराहनीय भूमिका निभाई।
ये बने महादानी
नकुल यादव, रणजीत सिंह, सक्षम वर्मा, सादृश्य, शुभ वर्मा, गोपाल जी वर्मा, संतोष केशरी, पवन जयसवाल, दिव्यांशु कुमार, मोहन सिंह यादव, विशल कुमार चौरसिया, अनिल कुमार सिंह, अमित कुमार खरवार, दिनेश पटवारी, प्रदीप जीवराजिका, बृज बिहारी पांडेय, राजेश कुमार सिंह, जाकी अहमद सिद्दीकी, विभव अग्रवाल, छोटू सिंह, पीयूष, रमेश सोनकर, विप्लव, राजेश यादव, वैभव कुमार, बृजेश प्रजापति, आनंद कुमार, विजय कुमार और वीरेंद्र सिंह।
विज्ञापन

रक्तदान महादान है। इससे किसी को जीवनदान ही दिया जाता है। आज कारगिल दिवस पर रक्तदान बेहतर आयोजन है। यह लोगों में देश प्रेम का जज्बा भी भर रहा है। अमर उजाला की तरफ से बेहद सराहनीय आयोजन है।
एम पी सिंह, जिलाधिकारी।
कारगिल दिवस पर रक्तदान का आयोजन शानदार पहल है। ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। रक्तदान के प्रति लोगों का रूझान बढ़ा है। लोग समय-समय पर बेझिझक रक्तदान कर रहे हैं। इस शिविर में ही कई-कई बार रक्तदान करने वाले कई लोग शामिल हुए।
रोहन पी बोत्रे, पुलिस अधीक्षक।
स्वस्थ्य व्यक्ति को रक्तदान करने में कोई दिक्कत नहीं है। आठ से दस मिनट में एक व्यक्ति का एक यूनिट रक्त संग्रह कर लिया जाता है। एक यूनिट रक्त चार लोगों का जीवन बचा सकता है। इसलिए रक्तदान बढ़-चढ़कर करना चाहिए।
विज्ञापन

डा. आनंद दुबे, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
ब्लड बैंक में 100 यूनिट की क्षमता है। रक्त को संग्रह करने के बाद इसकी जांच की जाती है। रिपोर्ट सही आने के बाद ही ब्लड को स्टोर किया जाता है।
साकेत सिंह, ब्लड बैंक कैंप प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें