फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पीपीई किट मरीज देख रहे डाक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना के प्रति भले ही सरकार जागरूकता के तमाम प्रयास कर रही हो और उसके प्रोटोकॉल के पालन की हिदायत दे रही हो, लेकिन सरकारी अस्पतालों में ही प्रोटोकॉल का पालन होता नहीं दिख रहा है। अस्पतालों में बिना पीपीई किट पहने ही डॉक्टर मरीजों को देख रहे हैं। हालत यह है कि इमरजेंसी में बैठे डॉक्टर सिर्फ मास्क लगाकर व बिना पीपीई किट पहने मरीजों का इलाज करते हैं। स्थिति तो यह है कि सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा शासन के निर्देश का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना नमूने लेने व जांच करने का काम कर रहे हैं, स्वास्थ्य कर्मियों की भी हालत यही है। सिर्फ मास्क व कभी-कभार ही हाथों में ग्लव्स दिखाई पड़ता है। पीपीई किट तो शायद ही दिखाई पड़े। जबकि बीते दिनों जिला अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मी व डाक्टर कोरोना पॉजिटिव मिले थे। अगर आंकड़ों पर गैर किया जाए तो प्रतिदिन आने वाली रिपोर्ट एक- दो स्वास्थ्य कर्मी पॉजिटिव मिलते हैं। सिर्फ ओपीडी कक्षों के बाहर रस्सी बांध कर दो गज दूरी का पालन करता दिखाया जा रहा है, लेकिन मरीजों को डाक्टर बिना पीपीई किट व ग्लव्स के ही दे रख हैं। ऐसे में प्रोटोकाल का पालन नहीं होने से कोविड संक्रमण के फैलाव का खतरा बढ़ता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें