फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दोस्त को रेलवे स्टेशन छोड़कर घर लौटते समय पुआल लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, डॉक्टर की मौत

विज्ञापन
पुआल लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक की खबर में------मृतक डॉ. नवदीप सिंह कुशवाहा की फाइल फोटो। स्रोत
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के गोरा बाजार स्थित रविंद्रपुरी कॉलोनी में शुक्रवार रात पुआल लदे ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार डॉ. नवदीप सिंह कुशवाहा (27) की मौत हो गई।
विज्ञापन

वह दोस्त को रेलवे स्टेशन छोड़कर घर लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया। नवदीप माता-पिता के इकलौते बेटे थे और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहे थे।
कोतवाल दिनेश कुमार पाठक ने बताया कि गंगा विशुनपुर छावनी लाइन निवासी डॉ. नवदीप सिंह कुशवाहा करीब एक साल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहे थे। परिजनों के मुताबिक उन्होंने दो साल पहले रूस से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे बाइक से घर लौटते समय रविंद्रपुरी कॉलोनी में गिट्टी-बालू की दुकान के सामने उनकी बाइक सामने से आ रहे पुआल लदे ट्रैक्टर से टकरा गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, ट्रैक्टर पर चारों तरफ पुआल लदा था। इसका काफी हिस्सा बाहर निकला हुआ था। ट्रैक्टर की एक ही लाइट जल रही थी। इसी दौरान बाइक बाहर निकले पुआल से टकरा गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। परिजन नवदीप को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

नवदीप के पिता चंद्रशेखर सिंह कुशवाहा मेडिकल स्टोर चलाते हैं। मां सुषमा देवी और बहन बिनी कुशवाहा का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर चालक की पहचान करने में पुलिस टीम जुटी है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें