फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तेरे जैसा दुनिया में कोई दिल ही नहीं.

Sat, 07 May 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
मां तेरे जैसा दुनिया में कोई दिल ही नहीं.
विज्ञापन
मेरी प्यारी मां, पता नहीं क्या जादू है तेरे पैरों में जितना मैं झुकता हूं उतना ही ऊपर उठता हूं। मां अपने बच्चे पर सब कुछ निछावर करती है बिना लालच उन्हें प्यार करती है भगवान का दूसरा रूप है मां, मां से बढ़कर दुनिया में कोई नहीं। यह पंक्तियां मदर्स डे पर बरबस जुबान पर तैर जाती हैं। मां के इस खास दिन पर अमर उजाला ने जब मां बनी महिलाओं से बातचीत की तो उन्होंने एक स्वर में कहा, कि उस अनोखे अनुभव को वे कभी नहीं भूल पाएंगी, जब वे पहली बार मां बनी।
विज्ञापन


कलेजे के टुकड़े को जितनी बार देखों मन भरता ही नहीं। हर पल बस उसका ही ख्याल रहता। कहा कि मां बनने के बाद कितनी खुशी मिलती है, इसका शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। इसे सिर्फ एहसास ही किया जा सकता है। समाज में ऐसी भी मां हैं जो बच्चों की ढाल बनकर उनका मार्गदर्शन कर रही हैं।  शहर के बड़ी बाग मुहल्ला निवासी दिप्ती सिंह एवं अष्टभुगी कालोनी निवासी शांभवी का कहना है कि मां ही है जो अपने बच्चे का मार्ग दर्शन कर उसका जीवन संवारती है।

सहीं गलत की पहचान भी कराती हैं। बच्चे की खुश्‍ाी के खातिर क्या कुछ नहीं करती हैं। इसलिए कहा गया है कि मां के दिल से बढ़कर दुनिया में कोई दिल ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें