फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डीएम ने 61 कन्याओं के पांव पखारे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर। महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बुधवार को चैत्र नवरात्र पर रायफल क्लब परिसर में 61 कन्याओं का कन्या पूजन किया गया। इनमें दो मुस्लिम कन्याएं भी थीं।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीएम आर्यका अखौरी ने कन्या पूजन किया। इसके बाद कन्याओं को भोजन कराया गया। कन्याओं को दक्षिणा भी वितरित किया गया। इसके साथ ही साथ प्रत्येक कन्याओं को फल की टोकरी, स्कूल बैग जिसमें कापी, पेंसिल, कलर, रोल, रबर कटर, डेरी मिल्क चाकलेट का पैकेट, लाई, चना, गुड़ भी वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्या पूजन कार्यक्रम में एडीएम एके सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, जिला मतस्य अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें