फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने लिया मतगणना स्थलों का जायजा

Thu, 10 Dec 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए संपन्न हुए चुनाव के बाद मतगणना 13 दिसंबर को होगी। सकुशल मतगणना संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अशोकचंद्र ने गुरुवार को रेवतीपुर और
विज्ञापन


भदौरा स्थित मतगणना स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम देखने के साथ ही मातहतों को दिशा निर्देश दिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अशोक चंद्र गुरुवार को सहायक निर्वाचन अधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल कुमार सिशौदिया समेत अन्य अधिकारियों के साथ रेवतीपुर स्थित नेहरू विद्यापीठ इंटर कालेज में बने

स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल पर पहुंचे। यहां घंटों व्यवस्था का जायजा लेने के बाद जिलाधिकारी ने मातहतों से कहा कि मतगणना के दौरान गड़बड़ी न हो, इसके लिए कोई खामी न रहे। कोई गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ
विज्ञापन


कार्रवाई होगी। उन्होंने जर्जर दीवारों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। कमजोर  बल्लियों व जालियों को बदलने का निर्देश दिया। निरीक्षण के  दौरान रिटर्निंग आफिसर बृजेश सिंह, बीडीओ धनंजय सिंह, सुहवल  थानाध्यक्ष प्रवीण
विज्ञापन


कुमार यादव, रेवतीपुर थानाध्यक्ष दुर्गेश्वर मिश्र, सीएल सिंह,  एडीओ पंचायत लाल मोहन मौजूद रहे।
भदौरा संवाददाता के मुताबिक जिलाधिकारी मातहत अफसरों के साथ भदौरा स्थित मतगणना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने

मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य बिंदुओं पर जानकारी ली और निष्पक्ष तरीके से मतगणना कराने का निर्देश दिया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें