फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डीएम-एसपी ने सुरक्षा के लिए क्षेत्र में किया भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में आगामी त्योहारों होली और रमजान माह को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार की रात जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के नेतृत्व में पुलिस ने रूट मार्च किया गया। रूट मार्च पुलिस चौकी विशेश्वरगंज से शुरू हुई। शहर के प्रमुख मार्गों लंका, रेलवे स्टेशन, रेलवे प्लेट फॉर्म एवं अन्य क्षेत्रों में पैदल गस्त किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा आम जनमानस, व्यापारियों तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए आगामी त्योहार को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की गयी। इस मौके पर एडीएम दिनेश कुमार, एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा, सदर एसडीएम रविश गुप्ता, सीओ सिटी शेखर सेंगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें