फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: स्टेशन पर कार्य के विवरण का बोर्ड नहीं लगाया

विज्ञापन
सिटी रेलवे स्टेशन-संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। अमृत भारत योजना के तहत 16.63 करोड़ रुपये की लागत से सिटी रेलवे स्टेशन पर विकास के विभिन्न कार्य चल रहे हैं। लेकिन, हैरत की बात यह है कि हो रहे कार्य का विवरण बोर्ड ही नहीं लगाया गया है। इससे लोगों को निर्माणाधीन कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2023 से सिटी रेलवे स्टेशन पर विकास के कार्य चल रहे हैं। वर्ष 2025 दिसंबर तक कार्य पूरा होना था। लेकिन, अभी भी कार्य निर्माणाधीन है। नियमानुसार किसी भी प्रोजेक्ट के शुरू होने पर होने वाले कार्य का विवरण बोर्ड लगाया जाना चाहिए, जिस पर कार्यदायी संस्था, लागत, निर्माण का कार्यारंभ, कार्य पूरा होने की अवधि आदि का विवरण दर्ज होना चाहिए। लेकिन, ऐसा किसी विवरण से संबंधित बोर्ड सिटी रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध नहीं है। इससे स्पष्ट होता है कि सिटी रेलवे स्टेशन पर मनमाने तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। नियमों व मानकों को ताक पर रख दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें