फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डीएम-एसपी ने निपटाए चार मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। राजस्व से संबंधित मामले सबसे अधिक रहे।
विज्ञापन

नंदगंज थाने पर आयोजित मुख्य थाना दिवस में डीएम अविनाश कुमार और एसपी डॉ. ईरज राजा की मौजूदगी में 19 फरियादियों ने फरियाद लगाई। लेकिन, मौके पर केवल चार मामलों का ही निस्तारण हो सका।
नंदगंज : सुबह साढ़े नौ बजे से ही फरियादी थाने पर विभिन्न मामलों को लेकर पहुंचने लगे थे। डीएम-एसपी के आने के बाद क्रमबद्ध तरीके से एक-एक फरियादी की फरियाद सुनी गई। 19 में से 4 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निस्तारण करेगी।
विज्ञापन

बिरनो : थाना समाधान दिवस में थानाध्यक्ष बालेंद्र कुमार की मौजूदगी में 12 प्रार्थना पत्र आए। इसमें आठ राजस्व व चार पुलिस विभाग से संबंधित थे। तीन प्रार्थना पत्रों का मौके पर जाकर निस्तारण किया गया।
जमानिया : कोतवाली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में 23 प्रार्थना पत्र आए। मौके पर तीन का निस्तारण किया गया। इस मौके पर तहसीलदार रामनारायण वर्मा, सीओ रामकृष्ण तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भांवरकोल : मुहम्मदाबाद उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी की मौजूदगी में कुल 26 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 24 राजस्व और दो मामले पुलिस विभाग से संबंधित थे। इस मौके पर मुहम्मदाबाद सीओ चोब सिंह, थानाध्यक्ष संतोष राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें