फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल की व्यवस्था देखी कैदियों से की बात

Thu, 28 May 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जज के साथ डीएम और एसपी ने बुधवार की शाम जिला जेल की नियमित जांच की। शाम पांच से छह बजे तक करीब एक घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान उन्होंने भोजनालय, अस्पताल की व्यवस्था देखी और कैदियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्हें कोई खामी नहीं मिली।
विज्ञापन

जिला जज शमशाद अहमद, जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल और पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण बुधवार की शाम अचानक जिला जेल पहुंचे। आला अधिकारियों के अचानक जेल में पहुंचने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने सबसे पहले जेल अधीक्षक उमेश सिंह और जेलर वीरेंद्र कुमार त्रिवेदी से जेल की व्यवस्था के बारे में पूछताछ की। इसके बाद भोजनालय देखा। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता भी देखी। जेल में स्थित अस्पताल का निरीक्षण किया। बैरकों के रखरखाव का भी जायजा लिया। साथ ही कैदियों की समस्याएं सुनीं। करीब एक घंटे तक चले निरीक्षण में कोई खामी नहीं मिली। जेल में बंदी रक्षक चुस्त दुरुस्त नजर आए। जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि यह जेल का नियमित जांच थी। निरीक्षण में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें