राजस्थान के जयपुर में 19 से 22 मई तक भगवान महावीर प्रथम राष्ट्रीय ताइक्वांडो (ओपेन) प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें मेघबरन सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम के छह खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले के साथ प्रदेश का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग में 55 किग्रा. में राहुल यादव, 59 किग्रा. में अनिल यादव, 63 किग्रा. में प्रवीण निषाद, 68 किग्रा. में सत्यम श्रीवास्तव तथा 73 किग्रा. में राहुल यादव ने स्वर्ण पदक जीता।
सबजूनियर वर्ग में 44 किग्रा. भारवर्ग में अभिषेक यादव दो नाक आउट मार के स्वर्ण पदक जीते। उत्तर प्रदेश को इस प्रतियोगिता में कुल 22 स्वर्ण मिले, जिसमें छह स्वर्ण जिले के खिलाड़ियों के नाम रहे।
पदक जीतकर आए खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह में मंगलवार को मेघबरन सिंह हाकी अकादमी के संस्थापक तेजबहादुर सिंह ने कहा कि प्रतिभाएं संसाधनों की मोहताज नहीं होती है। लक्ष्य का जुनून संसाधनों के अभाव में भी हौसलों के दम पर अपना मुकाम हासिल करता रहा है।
इस मौके पर कोच अमित सिंह, ताइक्वाडो संघ के कोषाध्यक्ष प्रवीण, रामबली राजभर, मनोज सिंह, प्रदीप सिंह, दूधनाथ यादव, अजय त्रिपाठी, देवेंद्र यादव आदि मौजद थे। संचालन इंद्रदेव राजभर ने की।