फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने टीका लगवा कर दिया संदेश

विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोविड-19 का टीका लगवाते डीएम मंगला प्रसाद सिंह। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड टीकाकरण अभियान बृहस्पतिवार को 23 केद्रों पर चलाया गया। जहां स्वास्थ्य कर्मियों समेत फ्रंटलाइन वर्करों ने टीका लगवाया। वहीं दोपहर दो बजे जिलाधिकारी एमपी सिंह ने भी टीकाकरण कराया और लोगों से इसके प्रति सकारात्मक सोच पैदा करने का संदेश दिया। इससे पूर्व जिला एवं महिला अस्पताल के टीकाकरण स्थलों का सीएमओ डा.जीसी मौर्या के नेतृत्व में एसीएमओ की टीम ने निरीक्षण कर जायजा लिया। सुबह आठ बजे से ही स्वास्थ्य विभाग की टीम जनपद में बनाए गए 23 सेंटरों पर पहुंच गई। वहां की व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही टीकाकरण के लिए आने वाले लाभार्थियों की सूची स्थल के मुख्य गेट पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी को दे दी गई। सुबह 8.45 बजे से लाभार्थी पहुंचने लगे थे। मुख्य गेट पर सूची में दर्ज नाम का मिलान एवं आईडी देखने के बाद उन्हें अंदर प्रवेश दिया गया। सुबह नौ बजे एक-एक करके लाभार्थियों को वैक्सीनेशन कक्ष में भेजा गया जहां उन्हें कोविड का टीका लगाया गया। सुबह 11 बजे सीएमओ डा. जीसी मौर्या एक बार फिर जिला अस्पताल पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दो बजे डीएम एमपी सिंह का काफिला जिला अस्पताल स्थित कोविड टीकाकरण स्थल पर पहुंचा। हैंड सैनेटाइज करने के बाद टीकाकरण स्थल के मुख्य गेट पर पहुंचे जहां तैनात स्वास्थ्य कर्मी द्वारा सूची से उनका नाम का मिलान किया। इसके बाद वेटिंग रूम में उन्हें बैठाने के बाद डाटा कोविन एप पर अपलोड करने के बाद टीकाकरण कक्ष में भेजा गया जहां एएनएम ने उन्हें टीका लगाया गया। निगरानी कक्ष में आधा घंटा बैठाने के बाद उन्हें छोड़ा गया। इस दौरान डीएम ने लाभार्थियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि जरूरत है कि इसके लिए दूसरों को भी प्रोत्साहित किया जाए। कहा कि टीके से डरें नहीं बल्कि उसे बेहिचक लगवाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
विज्ञापन

इनसेट
शोध अधिकारी को लगा टीका
देवकली। पीएचसी के प्रभारी डा. एसके सरोज के नेतृत्व में वैक्सीनेशन टीम ने कोविड-19 की दूसरी डोज शोध अधिकारी उदयभान सिंह को लगाई। अधीक्षक ने बताया कि 198 लोगों को टीका लगना है। इसमें 12 बजे तक 88 लोगों को टीका लगाया जा चुका था। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक प्रदीप सिंह ने बताया कि फ्रंट लाइन वर्कर्स को भी टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें