धमार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्र ने कहा कि झूठा सब्जबाग दिखाने वाली मोदी सरकार को दिल्ली की जनता नकार चुकी है। बसपा और कांग्रेस का तो वजूद ही खत्म हो चुका है। प्रदेश में जिस गति से विकास के कार्य हो रहे हैं, उससे जनता को भरपूर लाभ मिल रहा है। इन कार्यों के चलते ही सपा ने जनता के बीच में अपनी मजबूत पैठ बना ली है। आगामी विस चुनाव में प्रदेश की बागडोर एक बार फिर सपा के हाथ में होगी।
वह गुरुवार को सदर विधान सभा की ओर से भुतहियाटांड में आयोजित सपा की जनसंपर्क सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि सपा ही एक ऐसी पर्टी है, जो चुनावी वादों को पूरा करना अपना धर्म और कर्तव्य मानती है। सरकार बनने के बाद से लेकर अब तक विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता तक पहुंचाने का कार्य किया है। प्रदेश के नौजवानों को भर्तियों के माध्यम से सरकार रोजगार दे रही है।
इसलिए जनता के बीच में रहकर उनकी समस्याओं का निराकरण कराना तथा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से जनता को अवगत कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। राज्य अनुसूचित जाति-जनजति आयोग के अध्यक्ष रामदुलार राजभर ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कार्यकर्ताओं से उसे गांव-गांव पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष रामधारी यादव, डा. नन्हकू सिंह यादव, डा. अरविंद सिंह यादव, प्रिंस अग्रवाल, आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता सदर विस अध्यक्ष राजेंद्र यादव और संचालन दिनेश यादव ने किया।
सादात संवाददाता के अनुसार अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामदुलार राजभर ने प्रदेश सरकार की उपल्बिधयों का बखान किया। इस मौके पर नन्हकू यादव, जखनिया के विधायक सुब्बा राम, रामाधार यादव, रमेश सिंह यादव आदि उपस्थित थे।
सुहवल संवाददाता के अनुसार सपा कार्यालय पर मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की सभा में अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामदुलार राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में जनता से जो वादे किए थे, सरकार उसे एक-एक कर पूरा कर रही है। तीन वर्ष के शासनकाल में अब तक सरकार ने कई उल्लेखनीय एवं कल्याणकारी कार्य कर आम जनता का दिल जीतने का काम किया है।
समाजवादी पार्टी ही सच्चे मायने में सभी वर्गों की हितैषी है। अन्य दल तो जनता को बरगलाने का काम करते है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, राजेश राय, गौतम राय, अरविंद पांडेय, नन्हकू यादव, पंकज यादव, पारसनाथ पाठक, जयराम यादव, रामअवतार, उमाशंकर सिंह, शशिधर सिंह, प्रभुनारायण, विकास पांडेय, मल्लू राय, मुकेश सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष रामधारी यादव और संचालन चंद्रमोहन उपाध्याय ने की।