फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे साउंड सर्विस तथा इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
मरदह में इलेक्ट्रानिक की दुकान से उठती आग की लपटे। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के कंसहरी गांव के सामने जलालाबाद-मरदह मार्ग पर स्थित डीजे साउंड सर्विस तथा इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में मंगलवार को सायंकाल विद्युत शार्ट-सर्किट से लगी आग में पूरी दुकान जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी होते ही दुकानदार मौके पर पहुंचा और लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। लेकिन तबतक सबकुछ जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बस्तपुर मुस्तफाबाद निवासी मनोज राम पुत्र चंभित राम डीजे साउंड सर्विस एवं इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाता है। वह इलाके के बगहीं गांव निवासी फौजदार राम के जलालाबाद मोड़ स्थित मकान में किराए पर कमरा लेकर एक वर्ष पहले दुकान खोला था। इन दिनों वह रोज अपनी दुकान पर आता था। मंगलवार को दोपहर बाद वह दुकान बंद कर घर खाना खाने चला गया। इसी बीच करीब साढ़े तीन बजे दुकान से तेज धुआं निकलने लगा। यह देख आस-पास के लोग दहशत में आ गए। लोगों ने दुकानदार को तत्काल खबर दी। वह मौके पर पहुंचा, तो आग की लपटें विकराल रूप धारण कर चुकी थीं। पुलिस की मौजूदगी में किसी तरह दुकान का शटर उठाया गया और घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तबतक देर हो चुकी थी। घटना में दुकानदार मनोज राम ने बताया कि लगभग तीन लाख रुपये का सामान जलकर राख हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें