फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली आज, पूजे जाएंगे लक्ष्मी-गणेश

Sat, 29 Oct 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
दीपावली के लिए मिश्रबाजार में दीये की खरीदारी करतीं महिलाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
दीपावली पर हर छोटे-बड़े प्रतिष्ठानों में रविवार को पूजा-पाठ की धूम बनी रहेगी। इसके लिए दूकानों, प्रतिष्ठानों, शो-रूम तथा अन्य प्रकार के वित्तीय  संस्थानों की साफ-सफाई की जाएगी। दूकानों में लक्ष्मी-गणेश का विधि-विधान से हवन-पूजन किया जाएगा। सर्राफा, कपड़ा आदि के व्यवसायी नए खाते से शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

दीपावली में शुभ, सुख, समृद्धि तथा शांति के लिए प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी तथा धन, धान्य और समृद्धि के लिए मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है।   मान्यता है कि इससे साल भर जहां भगवान गणेश की कृपा बनी रहती है, वही मां लक्ष्मी भी वास करती हैं। प्रतिष्ठानों तथा दुकानों पर इसी मान्यता के  अनुरूप दोनों देवताओं की मूर्तियां रखकर विधिवत पूजा की जाती है। इस दौरान दूकानों पर भव्य सजावट की जाती है। पर्व के दिन दोपहर बाद से दूकानों  को धोने के बाद मालिकों द्वारा फूल-माला से सजाने का क्रम प्रारंभ हो जाएगा। देर शाम अधिकतर प्रतिष्ठानों में ब्राह्मणों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के बीच लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति स्थापित की जाएगी। सर्राफा तथा बड़े व्यवसायी इस मौके पर अपने खाता बही को भी नया करेंगे। बही खातों का भी मां लक्ष्मी की प्रतिमा के साथ ही पूजा-पाठ किया जाएगा। पूजा पाठ के बाद प्रतिष्ठानों पर मिष्ठानों का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें