रायफल क्लब सभागार में सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण देखतीं राज्यसभा सांस
- फोटो : 1
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार ने उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में 30 फीसदी की वृद्धि की है। अब उन्हें प्रति क्विंटल 125 रुपये का लाभांश मिलेगा। इसका सीधा लाभ जिले के करीब 1604 राजकीय सस्ते गल्ले के दुकानदारों को लाभ मिलेगा। इनमें 1516 देहात और 88 नगरीय क्षेत्र के कोटेदार है। मुख्य कार्यक्रम लखनऊ के लोक भवन में आयोजित हुआ, जिसका सीधा प्रसारण जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में देखा गया। गाजीपुर सदर विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम राइफल क्लब में हुआ। इसमें राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये विक्रेता शासन और जनता के बीच विश्वास मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि उचित दर विक्रेता अब सरकारी खाद्यान्न के साथ 39 अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी बेच सकेंगे। इससे उनकी आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित होंगे। सांसद संगीता बलवंत ने कहा कि लाभांश वृद्धि अन्नपूर्णा भवन संचालकों के लिए एक उपहार है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से उचित दर विक्रेताओं का सम्मान बढ़ा है और यह उनके लिए आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि लाभांश में वृद्धि से उचित दर विक्रेताओं का मनोबल बढ़ेगा।