फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में नहीं होगी गड़बड़ी: आईजी

Wed, 09 Sep 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अमरेन्द्र सिंह सेंगर ने बुधवार को पुलिस लाइन और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भी जायजा लिया। आईजी मंगलवार कीरात ही जिले में आ गए थे। बुधवार की सुबह वह पुलिस लाइन गए जहां बैरक का निरीक्षण किया। अभिलेखों के रखरखाव के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अभिलेखों की जांच की।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने पत्रकारों  से बातचीत में कहा कि पंचायत चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। कोई पुलिसकर्मी गड़बड़ी करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ र्क्रवाई की जाएगी। अपराधियों पर नकेल कसा जाएगा। पंचायती चुनाव से पहले अपराधियों की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा आने वाले दशहरा और दुर्गापूजा में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस चुस्त रहेगी। इस दौरान एसपी आनंद कुलकर्णी, एसपी सिटी लल्लन राय, एसपी ग्रामीण अनिल कुमार सिंह, सीओ वेदप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। लौटते समय आईजी ने नंदगंज थाने का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई पर संतोष जताया।

सुहवल संवाददाता के अनुसार,  पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अमरेन्द्र सिंह सेंगर ने बुधवार की शाम स्थानीय थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इसके पूर्व उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। अभियान चलाकर क्षेत्र में अपराध नियंत्रण करने पर उन्होंने सुहवल  थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव की पीठ थपथपाई और उन्हें पांच हजार रुपये का इनाम दिया। थाने के बेहतर रखरखाव के लिए उन्होंने कर्मचारियों को बधाई दी। मौके पर पुलिस  अधीक्षक आनंद कुलकर्णी, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल सिदौदिया, सीओ सीटी  बेदप्रकाश, पुलिस उपाधीक्षक जमानिया अनिल सिंह, रेवतीपुर थानाध्यक्ष द्वारिका  प्रसाद पांडेय, एसआई शिव प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें