फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद को मिलीं 6 लाख से अधिक कापियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं जिले को उपलब्ध होने लगी है। अब तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 6 लाख से अधिक ए और बी कापियां मिल गई है।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापकों एवं वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों को तैनाती करने की कार्रवाई चल रही है। राजकीय सिटी इंटर काॅलेज में कंट्रोल रूम-माॅनिटरिंग सेल बनाया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से शुरु होगी। इस बार इसमें 144380 छात्र-छात्राएं बैठेंगे। इसमें हाईस्कूल के 67191 संस्थागत एवं 168 व्यक्तिगत सहित 67359 और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 74963 संस्थागत एवं 2058 व्यक्तिगत सहित कुल 77021 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

इस वर्ष 196 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 12 राजकीय, 74 वित्तपोषित एवं 110 स्व वित्तपोषित विद्यालय केंद्र बने हैं। बीते वर्ष की तुलना में इस बार 4794 परीक्षार्थी कम बैठेंगे। पिछली बार हाईस्कूल में 74157 संस्थागत एवं 156 व्यक्तिगत सहित कुल 74313 तथा इंटरमीडिएट में 74861 परीक्षार्थी थे।
इसमें 71531 संस्थागत एवं 3330 व्यक्तिगत सहित कुल 149174 छात्र-छात्राएं थे। आगामी परीक्षा के लिए हाईस्कूल की 300000 ए और 136370 बी तथा इंटर की 70000 ए एवं 113810 बी सहित 620180 उत्तर पुस्तिका उपलब्ध हो गई है।
प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए 10 सचल दल बनने की उम्मीद है। एक प्रभारी तथा तीन सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें