फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रेलर से भिड़ी बोलरो, ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो 14 श्रद्धालु घायल, छह गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरौत (प्रयागराज)। दो हादसों में 14 श्रद्धालु घायल हाे गए। जबकि दूसरे हादसों में छह लोगों को चोट आई। इनमें छह की हालत गंभीर है।गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

संजय पाठक (49), संगीता पाठक (43), निवासी बाबतपुर वाराणसी, दीक्षा मिश्रा (23) सिंघोड़ा वाराणसी, नंदलाल चौबे (48), ममता चौबे (35), अभिषेक चौबे, विकास चौबे निवासी पलाई पट्टी वाराणसी, मधु त्रिपाठी (30) निवासी मारकंडेय महादेव वाराणसी प्रयागराज जा रहे थे। भीटी ओवरब्रिज पर बुधवार रात ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक व स्कॉर्पियो की भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार आठ लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपरदहां में भर्ती कराया। यहां से दो घायलों को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
इधर, पूजा (50), श्रीकांत (52), शिवानी उपाध्याय (25), देवेंद्र पांडेय (35), काव्या उपाध्याय (6) और टूशन प्रजापति निवासी गहमर गाजीपुर बोलेरो से बृहस्पतिवार दोपहर प्रयागराज से घर लौट रहे थे। ओवरब्रिज बरौत पर ट्रेलर और बोलेरो की टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपरदहां भेजा गया। इनमें चार की हालत गंभीर है। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें