फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं में 36 वें स्थान पर जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने में महकमा जुटा हुआ है, जिसके जिले की स्वास्थ्य रैकिंग में सुधार हुआ है। इसके बावजूद फरवरी माह में जहां जनपद 36वें स्थान पर रहा। हालांकि जनवरी माह में जिले का स्थान 45 वां था। एक माह में करीब नौ फीसद सुधार हुआ है लेकिन हालत बहुत अच्छे नहीं कहे जा सकते हैं।
विज्ञापन

जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जाता है। इन योजनाओं के तहत शासन की ओर से प्रतिमाह विभाग को लक्ष्य दिया जाता है। इसी लक्ष्य पूर्ति के आधार पर प्रदेश में जनपद को रैकिंग मिलती है। देखा जाए तो बीते वर्ष अप्रैल माह से लेकर फरवरी तक जहां जननी सुरक्षा योजना के तहत 33 हजार 966 महिलाएं लाभांवित हुई। इसी आंकड़ें के आस-पास सरकारी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव भी रहा है। इसके अलावा अगर ओपीडी एवं स्वास्थ्य सेवाओं की बात की जाए तो जनपद के जिला और महिला अस्पताल को छोड़कर पांच पीएचसी और 12 सीएचसी पर ओपीडी सेवाएं बेहतर रही हैं। मुहम्मदाबाद सीएचसी में एक माह में दस हजार तो सैदपुर सीएचसी पर करीब नौ हजार के आस-पास ओपीडी सेवाएं द्वारा मरीज लाभांवित हुए हैं। इसके अलावा अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं और योजनाओं के लक्ष्य के आधार पर जनवरी माह में जनपद जहां 45 वें स्थान पर रहा। वहीं फरवरी माह में 36 वां स्थान मिला। ऐसे में स्वास्थ्य रैकिंग में लगातार सुधार होता दिख रहा है। इस संबंध में एनएचएम के डीपीएम प्रभुनाथ ने बताया कि जिले की स्वास्थ्य रैकिंग में लगातार सुधार हो रहा है। इसके रैकिंग में और सुधार के लिए विभाग पूरी मजबूती के साथ कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें