फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचन तय

Fri, 01 Jan 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बगैर मतदान के ही फैसला होना लगभग तय हो गया है। शुक्रवार को करंडा प्रथम के जिला पंचायत सदस्य डॉ. विरेंद्र यादव ने सपा और करंडा द्वितीय से निर्वाचित हरेंद्र यादव ने भाजपा के समर्थन से
विज्ञापन


पर्चा दाखिल किया। हरेंद्र यादव ने जमानत राशि की रसीद ही नहीं लगाई थी, जिसके चलते उनका पर्चा खारिज हो गया है। ऐसे में सपा प्रत्याशी व पंचायत राज मंत्री कैलाश यादव के पुत्र डॉ. विरेंद्र यादव का जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का कार्य दिन में 11 बजे से शुरू हुआ। कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में सबसे पहला नामांकन भाजपा के प्रत्याशी एवं करंडा द्वितीय से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य
विज्ञापन


हरेन्द्र यादव ने किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ जुलूस की शक्ल में उन्होंने एक सेट में पर्चा दाखिल किया। उनके पर्चा दाखिल करने के बाद सपा प्रत्याशी एवं करंडा प्रथम से निर्वाचित

डा. विरेन्द्र यादव नामांकन करने पहुंचे। कार्यकर्ताओं के जुलूस के साथ पहुंचे डा. यादव ने दो सेट में नामांकन किया। नामांकन समाप्त होने तक सपा और भाजपा के एक-एक प्रत्याशी सहित कुल दो उम्मीदवारों की तरफ से निर्वाचन

अधिकारी-जिलाधिकारी डा. अशोक चन्द्र के सामने नामांकन किया गया था। दिन में 3 बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई।

जांच में भाजपा प्रत्याशी हरेन्द्र यादव का पर्चा जमानत धनराशि की रसीद न लगा होने के कारण निरस्त कर दिया गया। इस तरह से जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर सपा प्रत्याशी डा. विरेन्द्र यादव का निर्विरोध निर्वाचन तय हो

गया है। 4 जनवरी को नाम वापसी की प्रक्रिया निर्धारित है। जिलाधिकारी डॉ. अशोकचंद्र ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र यादव ने नामांकन पत्र में जमानत राशि के रसीद की मूल प्रति नहीं लगाई थी जिसके चलते उनका पर्चा
विज्ञापन

निरस्त कर दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें