फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमंग, उल्लास के संग नए साल का अभिनंदन

Fri, 01 Jan 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर में शुक्रवार को सुबह से लेकर देर शाम तक नववर्ष अभिनंदन की धूम रही। आगंतुक वर्ष का स्वागत करने वालोें में हर उम्र और वर्ग के लोग शामिल रहे। मौसम भी खुशगवार रहा। लार्ड कार्नवालिस पार्क सहित तमाम पार्कों
विज्ञापन


और रेस्त्रां में भीड़ लगी रही। वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने मां कामाख्या धाम एवं महाहर धाम आदि मंदिरों में दर्शन-पूजन कर अपने आराध्य से  आशीर्वाद लिया।

रात बारह बजे युवाओं ने गाच, गाकर नए साल सा स्वागत किया। जगह-जगह जोरदार आतिशबाजी की गई। उसके बाद बधाई देने का तांता लग गया। लोगों ने अपने प्रियजनों एवं शुभचिंतकों को फोन एवं संदेश भेजकर बधाई देते
विज्ञापन


रहे। यह सिलसिला शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर पुराने साल को अलविदा कहते हुए नए साल का स्वागत किया। शुक्रवार को भोर से ही कोहरे की चादर तन गई थी। ठंड और कोहरे

के बावजूद नए साल के जश्न का लोगों में खुमार छाया रहा। जैसे-जैसे मौसम साफ होता गया नए साल की धूम मचती गई। शहर के लार्ड कार्नवालिस पार्क में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने बच्चों एवं परिवार के सदस्यों संग

पहुंचकर पिकनिक मनाकर खुशियों का इजहार किया। उधर युवाओं ने नाच-गाकर रेस्टोरेंटों में लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इस अवसर पर कई लोगों ने अपने प्रियजनों को उपहार एवं बुके आदि की सौगात देकर नए साल की

बधाई दी। नए साल पर बड़ी संख्या में लोगों ने मंदिरों में दर्शन-पूजन कर नए वर्ष में परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। गहमर संवाददाता के अनुसार करहिया स्थित मां कामाख्या धाम पर लोगों ने पहुंचकर    मां  का दर्शन कर कामाख्या वन पार्क में पिकनिक मनाई। इस दौरान कई लोग दूरदराज से यहां पहुंचे थे। भागलपुर से आए प्रदीप   कुमार,  शालू, लखीसराय के उदय, कोमल, मुंगेर की   स्वीटी,  पूजा, सीमा  आदि ने बताया कि यहां आकर मां कामाख्या, मां  दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां   सरस्वती,  मां काली आदि का दर्शन कर बहुत   आनंद  मिला है। इसके

अलावा अन्य ग्रामीण क्षेत्रों सैदपुर, मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद, सादात, जंगीपुर, बिरनो, जमानिया, दिलदारनगर, भदौरा, मरदह, बहरियाबाद, शादियाबाद, करंडा, देवकली, दुल्लहपुर, नंदगंज आदि क्षेत्रों में नया वर्ष जोशखरोश के साथ मनाया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें