फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य नेे िकया आत्मसमर्पण

Sat, 16 May 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद थाना क्षेत्र के जीयनपुर गांव निवासी नीलम राजभर को 27 अप्रैल को गोली मारकर घायल करने के मामले के दूसरे आरोपी जिला पंचायत सदस्य अनुराग सिंह ने शुक्रवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन


इस मामले में 7 मई को कासिमाबाद पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य के भाई को गिरफ्तार किया था। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के जीयनपुर गांव में  27 अप्रैल को ताश खेलने के दौरान हुए झगड़े की सूचना पर

मौके पर पहुंचे एक युवक ने फायर झोंक दिया। गोली पास में मौजूद शिवनाथ राजभर की पुत्री नीलम (24) के दाहिने पैर में लगी थी। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन


इस मामले में जिला पंचायत सदस्य अनुराग सिंह, भाई अनूप सिंह और कृष्णदेव सिंह के खिलाफ पीड़ित की तरफ से नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी ।

 इसी क्रम में 7 मई को पुलिस ने शेखनपुर गांव पास से पंचायत सदस्य के भाई अनूप सिंह को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य अनुराग ने एसीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें