फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंजर जोन से बाहर हो रहा जिला, आठ की रिपोर्ट भी निगेटिव

विज्ञापन
दिलदारनगर बाजार स्थित जामा मस्जिद के पास जुमा के दिन हाटस्पाट कर सील करने के बाद निरीक्षण करते थ? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। शुक्रवार को भी आई आठ लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिलने से स्वास्थ्य महकमे ने काफी राहत महसूस किया है। सुबह से लेकर शाम तक कुल 16 नए लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। जिले में पहला मरीज दो अप्रैल को मिला था, जो बाहरी जमाती था। इसके बाद मरीजों की संख्या बढ़ती गई और कुल पांच मरीज हो गए। उस समय हड़कंप मच गया लेकिन पांच अप्रैल के बाद से अब तक भेजे जा रहे सभी रिपोर्ट निगेटिव ही आ रहे है। जिले में मरीजों के मिलने के बाद से अब तक उनसे जुड़े लोगों, संदिग्धों और परिजनों को मिलाकर करीब 261 लोगों की सैंपलिंग की गई। अब कोई नया मरीज नहीं मिलने के बाद से जिले को खतरे के जोन से बाहर माना जा रहा है। इधर कोरोना की ड्यूटी में लगाए गए 21 स्वास्थ्य कर्मियों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया था जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद से उनमें उत्साह का संचार हुआ है।
विज्ञापन

जनपद में मिले कोरोना के पांचों मरीज जमाती तथा उनसे मिलने जुलने वाले ही रहे हैं। इसके बाद प्रशासन इन सभी के परिजनों तथा मिलने जुलने वालों की जानकारी जुटाने लगा। जो भी संदिग्ध मिल रहे लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। सैंपलिंग के बाद कुछ लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया तो कुछ को घर भेज दिया गया। शहर के महुआबाग स्थित मस्जिद में मिले कुल 14 जमातियों की वजह से गाजीपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती गई। इसके बाद पुलिस विभाग ने इनके जिले में आने के बाद की गतिविधियों का पता लगाना शुरु किया। शहर में आठ देहरादून, तीन सहारनपुर और तीन दिलदारनगर के लोग जिस मस्जिद में मिले वहां लोगों की गतिविधियों को खंगाला गया। अभी भी यह क्रम बना हुआ है। दिलदारनगर से भी 29 लोगों की सूची तैयार कर उनकी सैंपलिंग की गई है तथा रेलवे प्रशिक्षण केंद्र स्थित क्वारंटीन सेंटर पर रखा गया। कुछ महिलाओं को वापस भेज दिया गया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. उमेश कुमार ने बताया कि लगातार निगेटिव परिणाम आना जिले के लिए सकारात्मक संकेत है। लोग तीन मई तक लाकडाउन का पूरी तरह से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें