फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पलटे ट्रक से चार दिनों से आवाजाही ठप

Sun, 31 Jul 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
सड़क पर पलटे ट्रक से चार दिनों से आवाजाही ठप
विज्ञापन
 गाजीपुर-जमानिया-सैय्यदराजा मार्ग पर खांपुरा गांव के पास पानी भरे सड़क के गड्ढे में ट्रक पलटने से चार दिनों  से वाहनों का आवागमन ठप पड़ा हुआ है। एक तरफ जहां बाइक सवार बगल से पानी भरे  गड्ढे से निकल रहे है, वह स्कूल बसें नहीं चलने से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।वैसे तो गाजीपुर-सैय्यदराजा मार्ग पर कई स्थानों पर मार्ग पर बड़े बड़े गड्ढे हैं, लेकिन खांपुरा के पास मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग के गड्ढे में बारिश का पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन


मंगलवार को गड्ढे के बीच से निकलते समय एक ट्रक का गुल्ला टूट गया, जिससे वह सड़क पर पलट गया। ट्रक पलटने से मार्ग पर चारपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। पैदल और बाइक सवार किसी तरह से पानी में घुसकर बगल से आ-जा रहे हैं। स्कूली वाहनों का संचालन प्रभावित होने से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। चार दिन बीत जाने के बाद भी शनिवार को भी ट्रक को मार्ग से न हटाए जाने से दोनों तरफ करबी बीस किलो मीटर लंबा वाहनों की लाइन लगी रही। ट्रक को हटवाकर आवागमन करने सुचारू न कराए जाने लोगों में रोष है।

उनका कहना है कि एक तो मार्ग की दुर्दशा की वजह से ट्रक पलट गया और आवागमन प्रभावित हो गया, उस पर संबंधित विभाग द्वारा विभाग की तरफ से ट्रक को मार्ग से हटवाकर आवागमन सुचारु नहीं कराया जा रहा है।इस संबंध में एनएच के एई डीएम कुशवाहा ने बताया कि इस पर बोल्डर डाला कर  गड्डा भरा जा रहा है। बारिस के वजह से कुछ परेशानी आ रही है। तहसीलदार ओमप्रकाश ने बताया कि जमानिया कोतवाल को निर्देश दिया गया है कि मौके पर पहुंचकर  आवागन सुचारु कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें