फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्थापित परिवारों को पुन:स्थापित किया जाए

Tue, 10 Mar 2015 11:06 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरा, शिवराय का पुरा के कटान पीड़ितों ने मंगलवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना दिया। वक्ताओं ने गंगा कटान से विस्थापित हुए परिवारों को पुन: स्थापित करने की मांग की।
विज्ञापन


धरना सभा में गांव बचाओ आंदोलन के संयोजक प्रेमनाथ गुप्त ने कहा कि कटान पीड़ितों का दर्द कम नहीं हो रहा है। पीड़ित खुले आसमान के नीचे बंजारों जैसा जीवन जीन के लिए मजबूर हैं। उन्हें जमीन एवं अन्य सुविधाएं देने के नाम पर केवल अब तक आश्वासन की घुट्टी पिलाई जा रही है। कटान पीड़ितों को मानक के अनुरूप क्षतिपूर्ति भी नहीं मिली है।
कहा कि शासन की ओर से 31 जुलाई 2012 को शासनादेश जारी कर यह कहा गया कि हर कटान पीड़ित को एक बिस्वा जमीन दी जाएगी। इसके साथ ही तत्कालीन राहत आयुक्त वैंक्टेश्वर लू ने बाढ़ के समय गाजीपुर आगमन पर सभी बेघरों को एक-एक लोहिया आवास दिए जाने की घोषणा की थी लेकिन अब तक आश्वासन केवल हवा-हवाई ही साबित हुआ। अंत में मंडलायुक्त वाराणसी को संबोधित मांगपत्र सौंपा। धरना में शिवकुमार, मीरा राय, अमरनाथ राम, जयनाथ पाल, श्रीनारायण, गंगिया देवी, शनीचरी, चंपा देवी, राधेश्याम, शिवमुनि आदि उपस्थित थीं।     
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें