फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

Tue, 10 Mar 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंधऊ उपकेंद्र पर लगे देवकठिया पश्चिम नंबर एक और दो का पैनल पूरी तरह से जर्जर हो गया था। इसकी वजह से आए दिन उसके फटने और फाल्ट होने की घटनाएं हो रही थी। समस्या से छुटकारा पाने के लिए मंगलवार की सुबह से पैनलों के बदलने का कार्य शुरू किया गया। इसके वजह से करीब 100 गांव की बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। एसएसओ ने बताया कि पैनलों को बदलकर बुधवार की शाम तक इससे संबंधित फीडरों की आपूर्ति सुचारू होने की संभावना है।
विज्ञापन


अंधऊ उपकेंद्र पर लगा देवकठिया पश्चिमी नंबर एक और दो पैनल पूरी तरह से जर्जर हो चुका था। इसकी वजह से बार-बार लाइन ट्रिप होती रहती थी। इसके अलावा फाल्ट होने के साथ ही कई बार तेज धमाके के साथ पैनल फटने की घटनाएं हो चुकी थी। खतरे को देखते हुए विभाग ने नया पैनल लगाने का निर्णय लिया।

इस क्रम में मंगलवार को सुबह 9:15 बजे सप्लाई बंद कर पैनलों के बदलने का काम शुरु किया गया। इसकी वजह से बुजुर्गा, रुहीपुर, कटया, धावा,  खलसापुर, सराय गोकुल, देवकठिया, नागतारा, अंधऊ सहित करीब 100 गांव की बिजली आपूर्ति ठप रही। इसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली से चलने वाली सभी उपकरण शो-पीस बने रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत उन दूकानदारों को हुई, जिनका कारोबार बिजली पर आधारित है।
विज्ञापन


उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ    संजय भारती ने बताया कि मंगलवार की सुबह 1:15 बजे से पैनलों को बदलने काम शुरू किया गया। इसकी वजह से इससे संबंधित क्षेत्रों की आपूर्ति ठप रही। बुधवार की देर शाम तक पैनलों को लगाकर आपूर्ति सुचारू होने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें