फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से शहरी क्षेत्र में जल-जमाव, फिसलन, बूंदाबादी के अनुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुुर। दो दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। सड़कों पर जलभराव और कीचड़ से मुश्किलें बढ़ गईं हैं। नालियां जाम होने से बारिश का पानी सड़कों पर बह रहा है। ऐसे में राहगीरों और आमजनों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। खराब सड़कों के गड्ढों में बाइक और साइकिल सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। सबसे अधिक दिक्कत नगरीय क्षेत्रों में देखने को मिली।
विज्ञापन

शहर के रजदेपुर शहरी, विवेकानंद कॉलोनी, मुफ्तीपुरा, सराय कॉलोनी और पीजी कॉलेज के पास अल्टरनेट स्कूल के बगल में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। नगर पालिका ने इन सभी स्थानों पर पंप लगाना पानी निकासी की व्यवस्था की है। ऐसे ही शहर के सकलेनाबाद से सिटी रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर दो दिनों की बरसात और घरों का गंदा पानी लगा हुआ है। अष्टभुजी कॉलोनी जाने वाली सड़क जर्जर होने से गड्ढे में लगे पानी से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लंका से कचहरी तक जाने वाले मार्ग की स्थिति यह है कि हल्की बारिश से भी जलजमाव हो जाता है। यही हाल ग्रामीण इलाकों का भी है। जहां संपर्क मार्ग और गांव की गलियां फिसलन भर गईं हैं। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार स्थानीय बाजार के रामलीला मैदान, वायलेस चौराहा से जमानिया जाने वाला मार्ग, जमा मस्जिद जाने वाली सड़क सहित विभिन्न मार्गों पर पानी लगने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सुहवल संवाददाता के अनुसार, कालूपूर गांव वाली संपर्क मार्ग की हालत ऐसी है कि थोड़ी भी बारिश होने पर दो पहिया फिसलने लगती है, जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें