जिला चिकित्सालय में जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन मंगलवार को जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह पटेल ने किया।
इस दौरान जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि विकलांग बच्चों का इलाज और विकलांगता से बचाव के लिए लोगों को
जागरूक करने की आवश्यकता है। गर्भवती महिला का टीकाकरण कराना, उसे आयरन की गोली खिलाना जरूरी है। नवजात बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए दवा पिलाई जाय। विकलांगता को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की सुविधाओं से
लाभान्वित कराया जाय। गाजीपुर जनपद में 80 हजार विकलांग हैं। पूरे देश में 2 करोड़ 61 लाख विकलांग हैं। विकलांग बच्चों को सम्मान दिया जाए, उन्हें उनकी शक्ति का अहसास कराया जाए। इस मौके पर जिला विकलांग एवं पुनर्वास
अधिकारी राजेश मिश्रा ने केंद्र की उपयोगिता के बारे में बताया। इस मौके पर डा. आरके मेहरा, डा.एके जायसवाल, सीएमएस डा. एके मिश्र मौजूद रहे।