फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब सड़कों को तत्काल ठीक कराने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
राइफल क्लब के सभागार में 37 बिंदु, क्रिटिकल गैप्स-विकास कार्यों की समीक्षा बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने चिकित्सा, समाज कल्याण, दिव्यांग, कृषि, जल निगम, बेसिक शिक्षा, गन्ना, विद्युत, सहकारिता आदि विभागों की ओर से कराए जा रहे शासन की योजनाओं के कार्यों की समीक्षा की। जिले में सड़कों की स्थिति खराब होने पर डीएम ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी एमपी सिंह ने निर्देश दिया किया कि जितने भी हैंडपंप खराब व रिबोर कराना है उसे तत्काल ठीक कराया जाए। उन्होंने जिले के 1238 ग्रामों में बनाने वाले सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन निर्माण की जानकारी ली। शेष भवनों एवं शौचालयों का 15 दिन के भीतर निर्माण कार्य कराने को कहा।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से विभागवार आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। शिकायत पत्रों-डिफाल्टर हुए शिकायत पत्रों का तत्काल निस्तारण कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी अधिकारी अपने कार्यालय में प्रत्येक दिन 10 बजे से 12 बजे तक बैठें। प्राप्त शिकायतों का रजिस्टर में अंकन करते हुए उसके निस्तारण की कार्रवाई करें। कहा कि किसी शिकायत कर्ता द्वारा एक से अधिक बार या बार-बार शिकायत की जाती है तो उसको गंभीरता से लेते हुए मौके पर जाकर खुद देखें। अगर शिकायत कर्ता की शिकायत निराधार निकली तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें