फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलीप सिंह को मिली शहर कोतवाली की कुर्सी

विज्ञापन
विज्ञापन
्र्रगाजीपुर। जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को कई थानाध्यक्षों को स्थानांतरित किया। शहर कोतवाली की कमान जहां दिलीप सिंह को सौंपी गई। वहीं बिरनों के थानाध्यक्ष को विवेचना सेल भेजा गया। वहीं शैलेंद्र प्रताप सिंह नोनहरा के नए थानाध्यक्ष होंगे।
विज्ञापन

मालूम हो कि तत्कालीन कोतवाल धनंजय मिश्रा का सीओ के पद पर पदोन्नत होने के बाद नगर में कोतवाल का पद खाली चल रहा था। ऐसे में दिलदारनगर थानाध्यक्ष दिलीप सिंह को कोतवाली कमान सौंपने के साथ करंडा के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पांडेय को दिलदारनगर का प्रभाव सौंपा गया है। यही नही कुछ दिन पूर्व थानाध्यक्ष के निधन से नोनहरा थाने का पद खाली चल रहा था। ऐसे में वहां का प्रभार दुल्लहपुर में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात शैलेंद्र प्रताप सिंह को सौंपा गया है। इसके अलावा बिरनो में तैनात सलील स्वरूप आदर्श को विवेचना सेल में तैनात करने के साथ वहां की कमान मुहम्मदाबाद कोतवाली के उपनिरीक्षक पन्ने लाल को सौंपी गई है। जबकि भुड़कुड़ा में उपनिरीक्षक अजय कुमार पांडेय को करंडा थानाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें