फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलदारनगर में बनेगा स्टेडियम और हास्टल

Fri, 15 Jan 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम और हास्टल का निर्माण जल्द ही किया जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से अगले बजट सत्र में इसकी घोषणा कर दी जाएगी। स्टेडियम और हास्टल के लिए दिलदारनगर स्थित एसकेबीएम कॉलेज के मैदान
विज्ञापन


का चयन किया गया है। स्टेडियम बनने के बाद फुटबाल, वालीबॉल, हाकी, बैडमिंटन के खिलाड़ियों को सहूलियत होगी। ये बातें न्यू डायमंड फुटबाल क्लब की ओर के फुल्ली में आयोजित फुटबाल मैच का उद्घाटन करने के बाद मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहीं। इससे पूर्व खेले गए फुटबाल मैच में अमौरा की टीम ने रेवतीपुर को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए ताकि भाईचारा बना रहे। जो खिलाड़ी अनुशासन का पालन करता है वही आगे जाता है। यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं, उन्हें निखारने की जरूरत है। इससे पहले मंत्री ने
विज्ञापन


खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। पहले राउंड में रेवतीपुर और अमौरा के बीच फुलबाल मैच खेला गया जिसमें दोनों टीमें एक-एक गोल कर बराबरी पर रहीं। दूसरे राउंड में अमौरा की टीम ने एक गोल से बढ़त बना ली। अमौरा की टीम ने रेवतीपुर को हराया। इस मौके पर ग्राम प्रधान विजय यादव, डॉ. रवींद्र ,राजकुमार  गुप्ता, हरवंश यादव, डब्बू, सियाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें