फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बिना रूट डायवर्जन के शहर में चल रहा सीवर के लिए खोदाई का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बिना रूट डायवर्जन और मौके पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती के बगैर ही नगर में सीवर के लिए खोदाई का कार्य चल रहा है। वह भी यह सब नगर के मुख्य बाजार में किया जा रहा है। नगर के मुख्य बाजार का मार्ग संकरा है। एक ओर खोदाई चल रही है तो दूसरी तरफ उसी मार्ग से आवागमन हो रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि कोई हादसा होने पर जवाबदेही किसकी होगी। जबकि एक महीने पूर्व एक हादसा हो चुका है। संयोग अच्छा रहा कि कोई जनक्षति नहीं हुई थी। नगर के चीतनाथ मुहल्ले के पास सीवर के लिए खोदे गए गड्ढे में एक बाइक सवार गिर गया था। पास के दुकान में लगे सीसी कैमरे में पूरा घटनाक्रम दर्ज हो गया था। इसके बाद यह वीडियो खूब वायरल हुआ था। जब मामले ने तूल पकड़ा तो आनन-फानन में जल निगम की ओर से संबंधित गड्ढे के पास बैरिकेडिंग करवा दी गई। अब नगर के मिश्रबाजार स्थित जिला महिला अस्पताल के पास सीवर बिछाने को लेकर गड्ढों की खोदाई की जा रही है। जिस मार्ग पर गड्ढों की खोदाई का काम चल रहा है, उसी मार्ग के एक ओर से आवागमन भी हो रहा है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि कोई हादसा होने पर जिम्मेदारी किसकी होगी। एक ओर जहां इसको लेकर जल निगम बेपरवाह बना हुआ है तो दूसरी तरफ जिला प्रशासन को भी फिक्र नहीं है। मौके पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं की गई है। प्रशासन की ओर से कोई रूट डायवर्जन भी नहीं किया गया है। इस संबंध में जल निगम शहरी के अधिशासी अभियंता पियूष मौर्या ने बताया कि इसको लेकर उचित कदम उठाया जाएगा। सीवर के लिए खोदाई का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं को हो रही दिक्कत
जिला महिला अस्पताल के प्रवेश द्वार पर सड़क की खोदाई कर दिए जाने के कारण अस्पताल आने वाली गर्भवती महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रास्ता ऐसा हो चुका है कि उसके जरिए अस्पताल के अंदर तक एंबुलेंस भी नहीं जा सकता है। खोदाई के साथ आवागमन शुरू होने के कारण मार्ग पर प्रतिदिन जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है।
दूसरा मार्ग भी जाम की जद में
शहर के मध्य भाग से दो सड़कें शहर के पुराने हिस्से को जोड़ने का कार्य करती हैं। एक मार्ग मिश्रबाजार का है तो दूसरा उसके पीछे वाला रोड कारगिल मार्केट का है। मिश्रबाजार वाले मार्ग पर सीवर के लिए खोदाई का कार्य चल रहा है तो दूसरी तरफ ज्यादातर लोग कारगिल मार्केट वाले रोड से आवागमन कर रहे हैं। इसके कारण झुन्नूलाल चौराहे के पास प्रतिदिन जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है। इससे लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें