दुबिहा। 33 हजार वोल्टेज बिजली का तार मंगलवार को ट्रक में फंसकर टूट गया। इसके कारण 15 घंटों से 40 गांवों में बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुंडेसर से दुबिहा पावर हाउस के लिए 33 हजार लाइन का तार गुजरा हुआ है। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के काम में लगाए गए ट्रक में उलझकर तार टूट गया। यह तार करईल क्षेत्र से होकर गुजरती है। वहीं ट्रक में उलझने के कारण तार में खिंचाव आ गया। इससे चार पोल और इंसुलेटर टूट गया। इस संबंध में बिजली निगम के अवर अभियंता गुड्डू चौहान ने बताया कि सुबह से काम चल रहा है। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद