फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: राम-सीता स्वयंवर का मंचन देख भावविभोर हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
जमानिया नगर ​स्थित बलुआप घाट पर रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के हेतिमपुर-लंगरपुर गांव में शारदीय नवरात्र पर श्री श्री रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में भगवान श्रीराम और माता सीता के स्वयंवर का मनोहारी मंचन किया गया। भगवान शिव के धनुष को कोई राजा नहीं उठा सका, लेकिन गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पर श्रीराम ने धनुष तोड़ दिया। इसके बाद माता सीता ने उन्हें वरमाला पहनाई। इस प्रसंग पर पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव पुनीता सिंह खुशबू मुख्य अतिथि और यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत साइकिल मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने रामलीला मंच का उद्घाटन कर भगवान श्रीराम की आरती और पूजा-अर्चना की। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, रामलीला समिति के अध्यक्ष कृष्णा यादव, धीरेन्द्र कुमा बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें