सोनहरिया वन स्थित प्रसिद्ध बाबा सिद्धनाथ मंदिर परिसर में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
जमानिया। सोनहरिया वन स्थित प्रसिद्ध बाबा सिद्धनाथ मंदिर परिसर में चल रहे छह दिवसीय श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ में शनिवार की देर शाम रासलीला में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, राधा-कृष्ण की दिव्य लीलाओं और कंस वध का सजीव मंचन किया गया। कंस वध का दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
रासलीला में कलाकारों ने प्रभावी अभिनय, संवाद और नृत्य के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को जीवंत कर दिया। इस दौरान काशी से आए भोजपुरिया बाबा रामेश्वर मिश्रा ने कथावाचन कर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और महायज्ञ की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि यज्ञ में दी जाने वाली आहुति व्यक्ति को आत्मशुद्धि और सत्कर्मों की ओर प्रेरित करती है।इस मौके पर महंथ राय, करुणाकर तिवारी, अशोक तिवारी, सूचित राय, शालिग्राम राय, रवि राय, पीयूष जायसवाल, संतोष राजभर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
-