फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हर को रिझाने हर मंदिर में पहुंचे भक्त, गूंजा हर-हर महादेव

विज्ञापन
गहमर के मनभद्र बाबा शिव मंदिर में जलाभिषेक करतीं महिला श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। सावन के पहले सोमवार को लगभग हर मंदिर में भक्तों ने भगवान शिव का पूजन अर्चन किया। जिले के 13 प्रमुख शिवालयों में करीब 1.54 लाख श्रद्धालुओं ने देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक महाहर धाम में 25 हजार, बुढ़वा महादेव (गहमर) में 22 हजार, चौमुखनाथ धाम में 20 हजार, बिछुड़ननाथ महादेव मंदिर में 19 हजार, मनभद्र बाबा मंदिर में 18 हजार और नागेश्वर धाम में 15 हजार श्रद्धालु जलाभिषेक किया।
वहीं देवकली शिव मंदिर में 10 हजार, बाबा महेश्वरनाथ मंदिर में आठ हजार, बुढ़वा महादेव (सैदपुर) और वीरपुर स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में पांच-पांच हजार, सोमेश्वर महादेव में चार हजार, झारखंडेय महादेव में दो हजार तथा गोराबाजार के बड़ा महादेवा मंदिर में एक हजार श्रद्धालुओं ने भगवान भेले को जल अर्पित किया।
विज्ञापन

सभी प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतजाम रहे। पहले सोमवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के शिवालयों में आस्था का सैलाब देखने को मिला। हर कोई शिव की भक्ति के रंग में रंगा नजर आया और सुबह से लेकर दोपहर तक दर्शन-पूजन का दौर चला।
महिलाएं, युवतियां, बच्चे, किशोर, युवा व बुजुर्गों ने महादेव का जलाभिषेक किया। साथ ही बेलपत्र, चंदन, पुष्प अर्पित करके परिवार के लिए सुख, समृद्धि, शांति की कामना की। शहर के रुईमंडी स्थित बूढ़े महादेव, चीतनाथ के कोटेश्वरनाथ, लालदरवाजा शिव मंदिर, मिश्रबाजार शिव मंदिर व गोराबाजार स्थित बड़ा महादेव में सर्वाधिक भीड़ देखने को मिली। हर शिवभक्त के माथे पर चंदन के तिलक का त्रिपुंड नजर आया।
देवकली : बाबा चौमुखनाथ धाम ध्रुवार्जुन, झारखंडेय महादेव देवचंदपुर, तराव धाम के अलावा क्षेत्र के सभी शिवमंदिरों में शिवभक्त दर्शन-पूजन किए। गहमर : गांव स्थित बुढ़वा महादेव, शिव मंदिर देवकली में सबसे अधिक भीड़ रही। इसके साथ ही करहिया स्थित संख्या पोखरा शिव मंदिर, पचौरी स्थित शिव मंदिर, खुदरा पथरा शिव मंदिर, मनिहर वन स्थित मनभद्र बाबा महादेव मंदिर, कामाख्या धाम शिव मंदिर में लोगों ने दर्शन-पूजन किया।
सिधागरघाट : क्षेत्र के पाली, सुरवत, अवराकोल, मुहम्मदपुर, टंडवा, सिधागर, बेरुकही शिव मंदिर में लोगों ने मत्था टेका। सेवराई : सायर, रायसेनपुर, भतौरा, मनिया, हथौरी, पचौरी, खुदरा पथरा और शेरपुर गदाईपुर शिव मंदिर में भक्तों ने दूध व जल से अभिषेक किया।
सुहवल : गांव समेत आसपास के गांवों के शिव मंदिरों में लोगों ने दर्शन-पूजन किया।
मुहम्मदाबाद : बैजलपुर स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर, तिवारी टोला स्थित नर्वदेश्वर महादेव, अग्रवाल टोली के बुढ़िया माई शिव मंदिर, शेर गांव के झारखंडे महादेव, जकरौली के मारकंडेय महादेव में लोगों ने पूजा-पाठ किया।
भांवरकोल : क्षेत्र के भदौरा के बाबा महेश्वरनाथ मंदिर, वीरपुर के द्वारिकाधीश मंदिर में शिवभक्तों की सबसे अधिक भीड़ रही।
सैदपुर : बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर पर आयोजित दुग्धाभिषेक कार्यक्रम में दो कुंतल दूध से अरघा भरा गया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के शिवमंदिरों में रौनक देखी गई। करीमुद्दीनपुर : बुढ़वा महादेव असावर, नागेश्वर नाथ महादेव ऊंचाडीह, झारखंडे महादेव करीमुद्दीनपुर आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ किया।

गहमर के मनभद्र बाबा शिव मंदिर में जलाभिषेक करतीं महिला श्रद्धालु। संवाद

गहमर के मनभद्र बाबा शिव मंदिर में जलाभिषेक करतीं महिला श्रद्धालु। संवाद

गहमर के मनभद्र बाबा शिव मंदिर में जलाभिषेक करतीं महिला श्रद्धालु। संवाद

गहमर के मनभद्र बाबा शिव मंदिर में जलाभिषेक करतीं महिला श्रद्धालु। संवाद

गहमर के मनभद्र बाबा शिव मंदिर में जलाभिषेक करतीं महिला श्रद्धालु। संवाद

गहमर के मनभद्र बाबा शिव मंदिर में जलाभिषेक करतीं महिला श्रद्धालु। संवाद

गहमर के मनभद्र बाबा शिव मंदिर में जलाभिषेक करतीं महिला श्रद्धालु। संवाद

गहमर के मनभद्र बाबा शिव मंदिर में जलाभिषेक करतीं महिला श्रद्धालु। संवाद

गहमर के मनभद्र बाबा शिव मंदिर में जलाभिषेक करतीं महिला श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें