फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Mon, 08 Feb 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौनी अमावस्या के मौके पर जिले भर में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर दान पुण्य किया। गंगा घाटों पर भोर से ही स्नानार्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। कई घाटों पर मेला लगा हुआ था जिसमें श्रद्धालुओं ने सौंदर्य प्रसाधन, मिठाई आदि की खरीदारी की। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था भी की गई थी।
विज्ञापन


शहर के ददरीघाट, नवापुरा, सिकंदरपुर, महादेवा, स्टीमर, पोस्ता घाट, चीतनाथ घाट, कलेक्टर घाट, खिड़की और जनाना घाट पर भोर से शुरू हुआ स्नान का दौर पूरे दिन चलता रहा। शहर से सटे गांवों के अलावा शहरवासियों की गंगा घाटों पर सुबह से भीड़ जुटनी शुरू हो गई। लोगों ने स्नान, दान के बाद मंदिरों में दर्शन पूजन भी किया। ददरीघाट, चीतनाथ घाट समेत अन्य घाटों पर बड़ी संख्या में गरीब जुटे हुए थे जिन्हें लोगों ने अन्न और धन दान दिया। जमानिया, गहमर, जमानिया, सुहवल एवं मुहम्मदाबाद में गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद दान किया।

मौनी अमावस्या के साथ सोमवती अमावस्या होने के कारण बड़ी संख्या में महिलाओं ने पीपल के वृक्ष की परिक्रमा कर प्रसाद चढ़ाया और पुरोहित को दान किया। इस दौरान महिलाओं ने कथा भी सुनी और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। ददरीघाट पर सोमवती अमवस्या का पूजन घंटों चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें