फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यग्रहण पर गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गुरुवार को सूर्यग्रहण पर श्रद्धालुओं ने स्नान ध्यान के बाद परंपरागत तरीके से दान पुण्य किया। सुबह आठ बजे से 11 बजे तक सूतक काल रहा जिसके चलते सभी मंदिरों के कपाट बंद रहे। इस दौरान घरों में भजन, कीर्तन सुंदरकांड आदि के पाठ किए जाते रहे। लोगों ने मंदिरों में दर्शन पूजन किया। पंडितों को तथा गरीबों को अनाज, धन आदि दान दिया। सूर्यग्रहण समाप्त हो जाने के बाद लोगों ने घाटों की तरफ का रुख किया। हालांकि ठंड और शीत लहर का भी जबरदस्त असर बना रहा लेकिन आस्था पर कोई खास असर नहीं देखने को मिला।
विज्ञापन

सूर्यग्रहण के समापन के बाद शहर के ददरीघाट, महादेव घाट, कलेक्टरघाट, सिकंदरपुर घाट आदि पर श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी।भीड़ की वजह से कई स्थानों पर जाम की भी स्थिति बन गई। स्नान के बाद घाटों पर मौजूद पंडितों से लोगों ने संकल्प कराया तथा दान आदि दिया। घाटों के पास बैठे गरीब तथा असहाय लोगों को श्रद्धालुओं ने चावल, आटा, आलू आदि दान किया। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बच्छलपुरा घाट, सेमरा घाट, सुल्तानपुर घाट, बड़कीधारा, गौसपुर आदि घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालु पुरुष महिलाओं की भीड़ देखी गई। देवकली संवाददाता के अनुसार सूर्य ग्रहण के अवसर पर कड़ाके की ठंड एवं कुहरा पङने के बावजूद आस्था लोगों को डिगा नहीं सका। गंगा के तटवर्ती क्षेत्र फूलवारी, देवचंदपुर, चकेरी धाम, दुबैठा, मंझरिया, नारीपचदेवरा, रामपुर माझां, चोचकपुर आदि घाटों पर गंगा मैया में डूबकी लगाने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। जिसमें सर्वाधिक संख्या महिलाओं की थी। हर-हर महादेव,हर हर गंगे का जयघोष सुनाई पड़ रहा है। साथ ही साथ घाटों पर स्थित मंदिरों में काफी भीड़ भाड़ थी। सूर्य ग्रहण के समय मंदिर के कपाट बन्द रहे। खुलते ही दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। देवचंदपुर में जयप्रकाश दास फलहारी, चकेरी में संत त्रिवेणीदास, चोचकपुर में महंथ विशुध्दानंद गिरि जी महाराज पूजन,अर्चन में लगे हुए थे। भांवरकोल संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के शेरपुर ,सेमरा, वीरपुर, पलिया आदि गंगा घाटों पर सूर्यग्रहण के स्नान के लिए श्रद्धालु पहुंचे। हालांकि ठंड के चलते भीड़ थोड़ी कम ही रही। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दान दक्षिणा कर पुण्य अर्जित किया। इसी प्रकार सैदपुर, सिधौना जमानिया, करंडा, आदि क्षेत्रों में गंगाघाटों पर भी स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें