फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से युवक और वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगंज/औड़िहार। गुरुवार की शाम बहादुरगंज के सनेहुआ निवासी एक युवक की जहां ठंड से मौत हो गई। वहीं बुधवार की देर शाम सैदपुर के वार्ड नंबर-तीन निवासी एक वृद्ध ने दम तोड़ दिया। आकस्मिक मौत से मृतकों के घर कोहराम मच गया। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरगंज के सनेहुआ गांव निवासी बेचन राजभर का पुत्र नंदू राजभर (32) गुरुवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे खेत की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक कांपते हुए गिर पड़ा। यह देख आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और परिवार वालों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन लोगों की मदद से आनन-फानन में नंदू को प्राइवेट चिकित्सक के पास ले आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर के वार्ड नंबर-तीन निवाली हरिद्वार जायसवाल (65) की बुधवार की शाम अचानक तबियत बिगड़ गई। ठंड से कांपने लगे। परिवार के लोग आनन-फानन में उन्हें लेकर चिकित्सक के पास जा रहे थे, इसी बीच रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। रात में ही परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार कर दिया। गौरतलब है कि बीते 18 दिसंबर को ठंड लगने से सैदपुर कोतवाली के महिबुल्लाचक गांव की निवासी चमेला देवी और गहिरा गांव के सियाराम यादव की 6 वर्षीय पुत्री रेखा की मौत ठंड लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें