फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी मंदिरों में न रही तिल धरने की जगह

Sat, 21 Mar 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
या देवी सर्वभूतेषु मातृ रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:...मंत्रोच्चारण से वासंतिक नवरात्र के पहले दिन शहर सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मां दुर्गा मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने जगत-जननी का दर्शन-पूजन कर अपने और परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। मां के जयकारे और घंट-घडि़याल बजने से मंदिरों के आसपास का माहौल पूरी तरह देवीमय बना रहा। मंदिरों के आसपास मेले जैसी स्थिति बनी रही।
विज्ञापन



शहर के मिश्रबाजार स्थित मां काली मंदिर, हमीद सेतु के पास स्थित मां काली मंदिर, नवाबगंज स्थित शितला माता मंदिर, जलनिगम कोलानी स्थित मां दुर्गा मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में नवराज्ञ के पहले दिन भक्तों ने शेरावाली की आराधना की। भदौरा संवाददाता के अनुसार गहमर के करहिया स्थित प्रसिद्ध देवी मां कामाख्या धाम भोर से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरूहो गया। नौ बजते-बजते मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां के दरबार में जाकर पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की मां से कामना की।


भीड़ की वजह के भक्तों को काफी देर तक कतार में खड़ा होना पड़ा। मां के दर्शन के बाद भक्तों ने भैरोनाथ का दर्शन किया। पूरे दिन हवनकुंड में आहूति डालने का सिलसिला बना रहा। सुहवल संवाददाता के अनुसार रेवतीपुर स्थित भगवती मां के दरबार में नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ी। सुबह से घंट-घडि़याल बजने का जो सिलिसलिा शुरू हुआ, वह देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन


भक्तों ने मां की चरणों में शीश नवाकर उनसे मंगल की कामना की। करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार मां कष्टहरणी भवानी के दरबार में नवरात्र के पहले दिन स्थानीय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही दूसरे जनपदों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। मां का पूजन-अर्चन कर अपने एवं परिवार की खुशहाली की देवी मां से प्रार्थना किया।  दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल के दिलदारनगर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-4 और 3 के मध्य स्थित सायर माता मंदिर में पहले दिन भक्तों ने मां के मां दरबार में हाजिरी लगाई।


 मां के चरणों में फूल-माला, प्रसाद चढ़ाने के साथ कई भक्तों ने चुनरी भी चढ़ाया। शेरावाली का दर्शन-पूजन में करने में महिलाओं की संख्या ज्यादा रही। बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार बहादुरगंज स्थित चंडी माता मंदिर सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरु हो गया। जैसे-जैसे समय बीतता गया, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि भी होती गई। भक्तों ने मां के चरणों में मत्था टेक उनसे मंगल की कामना की। जखनिया संवाददाता के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के सिद्धपीठ हथियाराम मठ स्थित बुद्धाम्बिका देवी बुढि़या माई के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

 देवकली संवाददाता के अनुसार गंगा के तटवर्ती क्षेत्र चकेरी धाम में स्थापित दुर्गा मंदिर में नवरात्र के पहले दिन पूजन-अर्चन करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मतसा संवाददाता के अनुसार कसबा स्थित दुर्गा मंदिर के साथ ही मातेश्वरी महा दुर्गा मंदिर, चढ़नी की भगवती मंदिर, देवरिया के सिद्धेश्वर शक्तिपीठ पर पूरे दिन दर्शन-पूजन का क्रम बना रहा। सैदपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय तहसील के पीछे स्थित काली मां का दर्शन-पूजन करने के लिए दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ी।

 मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार तहसील स्थित मनोकामना देवी, अमवा की सती मइया सहित आसपास के देवी मंदिरोें में देवी की पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इसके अलावा सादात, बहरियाबाद, शादियाबाद, जंगीपुर दुल्लहपुर, बिरनो, नोनहरा, कासिमाबाद, भांवरकोल, करंडा, जमानिया, भीमापार, नंदगंज, सहेड़ी, दुबिहा, ताजपुर डेहमा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों को देवी मंदिरों में पूरे दिन पूजन-अर्चन का सिलसिला बना रहा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें