फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्य में नहीं होगा भेदभाव: डा. विरेंद्र

Fri, 29 Jan 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक शिक्षा प्रेरक संघ सदर के सदस्यों ने शुक्रवार को शहर के परसादपुर स्थित उच्चतर प्राथमिक विद्यालय पर नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरेंद्र यादव का अभिनंदन किया। इस मौके जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सदस्यों का
विज्ञापन


उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्य में भेदभाव नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम में मौजूद प्रेरकों ने विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षाधिकारी चंद्रकेश यादव को समस्याएं बताईं। बीएसए ने प्रेरकों

से तीन दिन का समया मांगा और कहा कि आपकी समस्या का निदान किया जाएगा। इस अवसर पर खंड शिक्षाधिकारी सीता राम ओझा ने अपने ब्लाक से संबंधित सभी समस्याओं को जल्द निपटाने की बात कही। इस अवसर पर सत्येंद्र यादव,

रामू पासी, राजेश यादव, सत्यपाल यादव, मनोज यादव, महेंद्र यादव, रामनिवास यादव, रीना यादव, सोनी यादव, सुमन जायसवाल, सरिता यादव, सरोज यादव आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता राजेश सिंह यादव ने किया। अंत में सदर ब्लाक के कोषाध्यक्ष अच्छेलाल यादव ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें