फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्रवाती तूफान ने मचाई तबाही, राजमार्ग बाधित

Fri, 27 May 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
चक्रवाती तूफान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भांवरकोल में  शुक्रवार की शाम क्षेत्र में आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई। कई दूकानों के टिनशेड उड़ गए और गुमटिया पलट गईं। चक्रवाती तूफान में कई पेड, विद्युत के खंभे जमींदोज हो गए। चक्रवाती तूफान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। तूफान के दौरान शेरपुर खुर्द गांव के निवासी अशोक उपाध्याय और पत्रकार जयशंकर राय मच्छटी गांव के पास हाइवे पर घायल हो गए। वे कार से जा रहे थे। इस दौरान अचानक सड़क पर पेड़ गिर गया, जिससे बचने के दौरान गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान गीता (40) और राकेश (16) भी घायल हो गए।  
विज्ञापन


जिले में पिछले कई दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव बरकरार है। दुल्लहपुर क्षेत्र में पिछले दिनों आए चक्रवाती तूफान में जहां बडे़ पैमाने पर क्षति हुई थी वहीं शाम क्षेत्र में आए चक्रवाती तूफान ने बड़ी क्षति पहुंचाई। शाम को करीब साढ़े छह बजे आंधी संग बारिश और ओले पड़ने लगे। अभी कुछ लोग समझ पाते तब तक चक्रवाती तूफान ने कहर बरपा दिया। क्षेत्र के पखनपुरा गांव में बिजली गिरने से बगेदू राजभर (35) तथा उसके दो  पुत्रों की मौत हो गई।  गांव में चक्रवाती तूफान से पेड, खंभा और तार भी टूट गए। बढ़नपुरा में एक मकान गिर गया। इस घटना में मां-बेटे दब गए।

शोर सुनकर आस-पास के लोगों ने वहां पहुंच कर किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मच्छटी पुलिस चौकी के पास पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। देर शाम तक ग्रामीण पेड़ काट कर हटाने में लगे रहे। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विपीन सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। इस दौरान विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी और  उपजिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा मौके पर पहुंच गए तथा पीड़ितों को उचित सहायता दिलाने का आश्वासन दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें