फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर रही देवाधिदेव के दर्शन-पूजन की धूम

विज्ञापन
महाशिवरात्रि के पर्व पर विश्वेश्वरनाथ महादेव का हुवा श्रृंगार । संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। महाशिवरात्रि पर मंगलवार को हर गली महादेव के जयघोष से गूंज उठी। सभी शिवालयों में देवाधिदेव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। प्रसिद्ध महाहर धाम में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने अवढरदानी का दर्शन किया। जगह-जगह शिव बरात की शोभायात्राएं निकाली गईं। कई स्थानों पर मेले लगे।
विज्ञापन

लोगों ने व्रत धारण किया और मंदिरों में फूलमाला, भांग, धतूरा, दूध आदि अर्पित भगवान शिव से लोगों ने मंगल की कामना की। शहर के मिश्रबाजार स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर, लालदरवाजा स्थित शिव मंदिर, रायगंज स्थित अमरनाथ, चीतनाथ, नवाबगंज स्थित शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। बूढ़ा महादेव मंदिर में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। मरदह संवाददाता के अनुसार महाहर धाम का परिसर दस बजते-बजते श्रद्धालुओं से भर गया था। भक्तों को घंटों कतार में खड़े रहना पड़ा। क्षेत्र के देऊपुर, गांई, घरिहां, मरदह, हरहरी, बरही स्थित शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों ने मत्था टेका। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार बैजलपुर स्थित महादेवा सोमेश्वर महादेव के मंदिर पर श्रद्धालुओं ने दुग्धाभिषेक एवं जलाभिषेक किया। तिवारीटोला स्थित नर्वदेश्वर महादेव मंदिर, विष्णु मंदिर में स्थित शिवालय, तहसील परिसर स्थित शिवालय, जकरौली मारकंडेय महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में लोगों ने जलाभिषेक किया। करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार असांव स्थित बुढ़वा महादेव, ऊंचाडीह में नागेश्वर नाथ महादेव, करीमुद्दीनपुर झारखंडे महादेव, बाराचवर, ताजपुर, खारा के शिवालयों में भक्तोंकी भीड़ लगी रही। असावर और ऊंचाडीह में मेले का आयोजन किया गया था। जमानिया-मतसा संवाददाता के अनुसार महेवा गांव स्थित बाबा महेश्वरनाथ के मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। देवकली संवाददाता के चकेरी धाम पर भक्तों ने जलाषिभेक किया। सेवराई संवाददाता के अनुसार गहमर के मनभद्र बाबा मंदिर में शृंगार किया गया। उसिया महादेवा शिव मंदिर में ग्राम प्रधान शम्स तबरेज खान उर्फ पिंटू की देखरेख में शृंगार किया गया। इसके अलावा औड़िहार, रेवतीपुर, सुहवल, भांवरकोल, मौधा, खानपुर, कासिमाबाद, सादात, नंदगंज, दुल्लहपुर, करंडा, दिलदारनगर, सेवराई, जखनिया सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में देवाधिदेव के पूजन-अर्चन की धूम मची रही। मंदिरों में घंट बजने से आसपास का मौहाल शिवमय बना रहा।
मेले में उमड़ी भीड़
गाजीपुर। गोराबाजार स्थित बूढ़ा महादेव मंदिर और मरदह स्थित महाहर धाम सहित कुछ अन्य मंदिरों में इस बार भी मेले का आयोजन किया गया था। मेले में खिलौना, चाट-पकौड़ी, शृंगार की वस्तुओं की दुकानें सजी थीं। झूला भी लगा था। ददरीघाट, कलेक्टर घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। पूजा कमेटियों की ओर से मंदिरों की भव्य सजावट और बाबा का शृंगार किया गया।

महाहर धाम शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए लाइन में खड़े श्रद्धालु। संवाद- फोटो : GHAZIPUR

महाहर धाम गर्भ गृह में जलाभिषेक करते श्रद्धालु । संवाद- फोटो : GHAZIPUR

मुहम्मदाबाद के सोमेश्वर महादेव मंदिर के बाहर जलाभिषेक करने के लिए खड़े श्रद्धालु। संवाद- फोटो : GHAZIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें