पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान के लिए स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मुख्य द्वार से रोवर्स-रेंजर्स और एनएसएस के छात्र-छात्राओं की तरफ से जागरूकता रैली निकाली गई।
विभिन्न मार्गों से होते हुए रैली वापस कालेज में आकर समाप्त हुई। रैली में शामिल छात्र मम्मी-पापा भूल न जाने, पोलियो ड्राप जरूर पिलाना, स्वस्थ भारत बनाना, पोलियो ड्राप पिलाना है जैस नारे लगाकर लोगों को जागरूक करते चल रहे थे।
रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य डा. शशिकांत राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर रेंजर्स कार्यक्रम अधिकारी डा. ओबैदा बेगम, डा. नरनारायण राय, डा. विजय ओझा आदि मौजूद थे।