फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ-पैर बंधे युवक को फेंक बाइक सवा भागे

Fri, 16 Jan 2015 11:30 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कसबा से तीन दिनों से लापता चचेरे भाइयों में से दूसरे किशन को कुछ लोग जैनपुर गांव के पास फेंक कर भाग गए। पुलिस पूछताछ के लिए उसे पुलिस थाने ले गई। जबकि चंदन गुुुरुवार को ही रहस्यमय हालात में लौट आया था।
विज्ञापन



चक फरीद मुहल्ला निवासी चंदन सेठ (20) और उसका चचेरा भाई किशन सेठ (18) चार दिन पहले संदिग्ध हाल में चौक से लापता हो गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर परिवार के लोगों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी।

तीसरे दिन गुरुवार को चंदन रहस्यमय ढंग से वापस लौट आया था। जबकि किशन सेठ का कुछ पता नहीं चल सका था। चंदन से बातचीत करने के बाद पुलिस ने किशन का पता लगाने में जुटी थी। इसी क्रम में शुक्रवार की देर शाम किसी ने पुलिस को सूचना दिया कि सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर गांव के पास दो बाइक सवार एक युवक को सड़क पर छोड़कर भाग गए हैं।
विज्ञापन


युवक का हाथ और मुंह बंधा हुआ है। यह जानकारी होते ही एसएसआई सुदमा प्रसाद पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। बातचीत में युवक ने पुलिस को अपना नाम किशन सेठ बताया। पुलिस ने किशन के परिजनों को सूचना देने के बाद उसे थाने लाई।

 इस संबंध में एसएसआई सुदामा प्रसाद ने बताया कि युवक से पूछताछ के बाद मामले से पूरी तरह से पर्दा उठ पाएगा कि वह किन परिस्थितियों में लापता हुआ था और उसके साथ क्या हुआ था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें