फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडुवाडीह से छपरा के लिए निकली डेमू

Mon, 05 Jan 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छपरा से मंडुआडीह रेलमार्ग पर बहुप्रतिक्षित डेमू सवारी गाड़ी सोमवार से दौड़ने लगी। सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित समारोह में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को मंडुआडीह से रवाना किया। इस दौरान आयोजित सभा में रेल राज्यमंत्री ने कहा कि सिटी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प शीघ्र शुरू होगा। इसके लिए 7 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। इससे यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

रेल बजट के दौरान छपरा से मंडुआडीह के लिए नई डेमू सवारी गाड़ी की घोषणा ने सोमवार को मूर्त रूप ले लिया। इस दौरान आयोजित सभा में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि जिले में रेल सुविधाओं के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। फरवरी महीने के पहले सप्ताह से रात में छपरा से लखनऊ के लिए सिटी स्टेशन से होकर नई ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

इसके साथ ही बक्सर से मुगलसराय तक डेमू ट्रेन का संचालन भी शीघ्र शुरू होगा। उन्होंने कहा कि सिटी स्टेशन के अलावा जिले के अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। ताड़ीघाट से गाजीपुर होते हुए मऊ को रेल लाइन से जोड़ने की योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री की ओर से किया जाएगा। वाराणसी से छपरा तक रेलमार्ग का दोहरीकरण शुरू हो चुका है। जल्द ही रेल मार्ग पर विद्युतीकरण भी कराया जाएगा। आर्थिक संकट के दौर से गुजरने के बावजूद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में रेलवे के अच्छे दिन जल्द आएंगे। सरकार ने पूरे पूर्वांचल के विकास के लिए एजेंडा तय कर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


 डीएमयू के शुभारंभ केे अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र, मंडल रेल प्रबंधक अजय विजय वर्गीय, जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह पटेल, पुलिस अधीक्षक डा. उमेशचन्द्र श्रीवास्तव, सीनियर डीसीएम सीएल शाह, सीनियर डीओएएम प्रवीण पांडेय, सीनियर डीईएन राहुल श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार, नगर पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, महामंत्री सुनील सिंह, प्रभुनाथ चौहान, पूर्व विधायक उदयप्रताप सिंह के अलावा स्थानीय रेल अधिकारियों स्टेेशन अधीक्षक रामायण सिंह यादव, वरिष्ठ यातायात निरीक्षक डा. संजय प्रताप सिंह, आईओडब्ल्यू दिलीप सिंह, राकेश आदि उपस्थित थे।

डेमू में पहली बार प्रसाधन
छपरा- मंडुआडीह डेमू सवारी गाड़ी में 696 यात्रियों के बैठने की सुविधा उपलब्ध है। इसमें 2296 यात्री एक साथ यात्रा कर सकते हैं। डेमू ट्रेन में पहली बार प्रसाधन का प्रावधान किया गया है। गाड़ी में कुल 14 प्रसाधन हैं जिससे कि यात्रियों को असुविधा न हो। मंडुआडीह-छपरा डेमू ट्रेन का 209 किलोमीटर लंबे रेलखंड पर स्थित सभी स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यह सेवा रविवार को छोड़कर प्रतिदिन रहेगी।


मनोज राइट टाइम, गणमान्य लेट  
डेमू के शुभारंभ के लिए निर्धारित समय सुबह 10 बजे से पहले ही मनोज  सिन्हा के कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाने से लोग अवाक रह गए। आलम यह रहा कि कई गणमान्य लोग कार्यक्रम शुरू हो जाने के बाद पहुंचे। नगर पालिकाध्यक्ष का आगमन उस समय हुआ जब राज्यमंत्री मंच से संबोधित कर रह थे। इसी तरह जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी तय समय पर शुरू हुए उद्घाटन कार्यक्रम में विलंब से पहुंचे। राज्यमंत्री के कार्यक्रम में समय से पहुंचने की लोग चर्चा करते दिखे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें