गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यालय लोहिया भवन पर शनिवार को जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी लौटन राम नागर व नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विशाल मद्धेशिया, महामंत्री रवि यादव तथा अन्य पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अपने स्वागत से अभिभूत नेताओं ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया ।
श्री लौटन राम ने कहा कि आज देश संकट के दौर से गुजर रहा है। देश का संविधान, लोकतंत्र और गरीबों और पिछड़ों को मिलने वाला सामाजिक न्याय खतरे में है। सरकार के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को मोदी-योगी सरकार पुलिस की लाठी के बल पर दबाना चाहती है। नौजवानों की पीठ पर पड़ने वाले हर लाठी का हिसाब किया जायेगा । दोषी कोई भी अधिकारी बख्शे नहीं जायेंगे।
इसी क्रम में जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि जिस भरोसे के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जी ने यह मनोनयन किया है उस भरोसे पर शत प्रतिशत खरा उतरने का कार्य करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रदेश कार्यालय से आयी पुस्तिकाऽआह्वानऽ को लेकर हर बूथ हर घर पर पहुंचाकर नेता के संदेश को पहुंचाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक विजय कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा,जैकिशन साहू, सुधीर यादव बब्बू, अशोक बिन्द, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सच्चे लाल यादव,कन्हैयालाल विश्वकर्मा, रणजीत यादव, ओमप्रकाश यादव,जय हिन्द यादव, कमलेश यादव भानू, बजरंगी यादव राजेश कुमार यादव, अमित ठाकुर, संदीप यादव , आदि उपस्थित थे। संचालन चन्द्रिका यादव ने किया।