फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर-सेवराई। नगसर थाना अंतर्गत अवती मोड़ के पास से वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को दो किलो 200 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम की ओर से शनिवार को अवती मोड़ के पास वाहन चेकिंग किया जा रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी एक व्यक्ति अवैध गांजा लेकर कहीं भागने के फिराक में है। इस पर थानाध्यक्ष ने हमराहियों के साथ बिशुनपुरा गांव के तिराहे के पास घेराबंदी कर गुमटी के किनारे खड़े एक व्यक्ति को पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 2 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम उपेंद्र कुशवाहा पुत्र जनार्दन कुशवाहा निवासी गोहदा विशुनपुरा, थाना नगसर हाल्ट, जनपद गाजीपुर बताया। पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया। इस टीम में कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार, विवेक कुमार और कांस्टेबल विनोद कुमार रहे। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त पहले से भी कई मामलों में वांछित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें