फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे पूरी नहीं होने पर सड़क से सदन तक होगा संघर्ष

Fri, 05 Feb 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीआरडी संघ के तत्वाधान में विकास भवन परिसर में चल रहा धरना दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। संघ संस्थापक शत्रुघ्न पांडेय और मंडल अध्यक्ष पृथ्वीराज पांडेय ने भी धरना को समर्थन  दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर संस्थापक शत्रुघ्न पांडेय ने कहा कि जवानों को घबराने की जरूरत नहीं हैं सड़क से सदन तक की लड़ाई संघ की ओर से जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में एक लाख के लगभग पीआरडी जवान भुखमारी के कगार पर

है। वहीं पीआरडी एक्ट 1948 की धारा 8 के तहत इन्हें सभी सुविधाएं दी गई है। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 24 घंटे के भीतर जवानों के समस्याओं का निराकरण नहीं होता है तो प्रदेश सरकार को
विज्ञापन


इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर रामदयाल, रामलाल गुप्ता, राजेंद्र राय, राजन राम, काशीनाथ, राम अवतार बिंद, रादयाल राम, राजन राम, तुलसी यादव, जाकिर हुसैन, रामजनम यादव, रामछविला शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें